Mr.Pean Adventure Run एक 2D अनंत दौड़ है, जहाँ आप Mr. Pean का किरदार निभाएंगे, जो की मशहूर Mr. Bean से प्रेरित है।
Mr.Pean Adventure Run खेल में विचार अधिक से अधिक समय तक खेल में टिके रहना है, अधिक सिक्के बटोरना है और रास्ते में आ रही सारी बाधाओं को पार करना है। आपको सही समय पर चलना, कूदना और दौड़ना है ताकि आप खेल में बने रह सकें। आपका मुख्य उद्देश्य मरने से बचे रहना अथवा अधिक दूरी तय करना है। और साथ ही, आपको रास्ते में मुद्राएं भी इकट्ठा करनी है।
Mr.Pean Adventure Run की सबसे अच्छी चीज़ों में से एक यह है कि खेल की दुनिया अनियमित रूप से उत्पन्न होती है, इसलिए आप दोबारा एक ही परिस्थिती मे खेल नहीं खेलेंगे। एक बार मरने के बाद, आप एक पूरी तरह से नयी व्यवस्था के साथ शुरू करेंगे जिसमें नए नक़्शे और बाधाएं होंगी।
रास्ते के साथ आपको ऊंचा कूदने या तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए पावर-अप्स भी मिलेंगे। किन्तु उनके इस्तेमाल के पहले दो बार सोचें, क्योंकि अगर आपने Mr. Pean का नियंत्रण खो दिया, तो आप अपनी जान गवां कर खेल की शुरुआत पर वापस पहुँच जाएंगे।
Mr.Pean Adventure Run एक 2D कौशलपूर्ण खेल है जिसे खेलना बिलकुल आसान और मज़ेदार है। आज़मा कर देखें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.0.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Mr Pean Adventure Run के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी